Translate

Tuesday 20 November 2018

Techswamiji:अपना खुद का स्टीकर कैसे बनाये?||Make your own WhatsApp sticker...

व्हाट्सएप ने हाल में ही नया फीचर व्हाट्सएप स्टिकर जारी किया है। ये फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए पिछले महीने जारी हो गया है। लॉन्चिंग के बाद इस फीचर को लोगों ने काफी पसंद किया है और जल्द ही ये स्टिकर फीचर चर्चित भी हो गया। भारत में व्हाट्सएप स्टिकर को त्योहारी सीजन का भी लाभ मिला। लोगों ने दिवाली के मौके पर जमकर व्हाट्सएप स्टिकर शेयर किए हैं। 
व्हाट्सएप का ये फीचर थर्ड पार्टी के लिए भी खुला है, जिसका मतलब है कि दुनियाभर के डेवलपर्स व्हाट्सएप के लिए स्टिकर क्रिएट कर सकते हैं और उसे जोड़ भी सकते हैं। इतना ही नहीं व्हाट्सएप यूजर्स भी अपना खुद का व्हाट्सएप स्टिकर क्रिएट कर सकते हैं। 
व्हाट्सएप यूजर्स के पास कस्टम स्टिकर का विकल्प भी है, जिसमें वह अपनी या अपनी जानवर की या कोई अन्य तस्वीर जो उनकी फोटो गैलेरी में मौजूद हो उसका स्टिकर बना सकते हैं। 

ऐसे बनाएं अपना WhatsApp Sticker

  1. व्हाट्सएप स्टिकर बनाने के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स को प्ले स्टोर से स्टिकर मेकर फॉर व्हाट्सएप डाउनलोड करना होगा। 
  2. ये वीको एंड को. द्वारा जारी किया गया एप है।
  3. एप को इंस्टॉल करने के बाद क्रिएट न्यू स्टिकर पैक पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद आपको कई ब्लैंक ट्रे आइकॉन पर क्लिक करें और अपने गैलेरी से किसी भी फोटो को स्लेक्ट कर उसका स्टिकर बना सकते हैं। 
  5. सेव करने के बाद आप इसे पब्लिश करें और इसे अप आपने दोस्तों को भेज सकते हैं। 
बता दें कि व्हाट्सएप स्टिकर का आनंद उठाने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को वर्जन  2.18.329 पर अपलोड करना होगा, जबकि आईओएस यूजर्स को व्हाट्सएप का 2.18.100 वर्जन डाउनलोड करना होगा। व्हाट्सएप स्टिकर का विकल्प आपको कीबोर्ड चैट में मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment