Reliance Jio: जियो दे रही Cadbury Dairy Milk खरीदने पर 1 GB फ्री 4G डेटा
Reliance Jio: रिलायंस जियो कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट की खरीद पर फ्री डेटा दे रही है। जानिए कैसे आप ये फ्री डेटा पा सकते हैं और इसे अपने दोस्त को भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

Reliance Jio दे रहा ये ऑफर।
अपनी दूसरी सालगिरह पर रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 1जीबी फ्री 4जी डेटा दे रही है। कंपनी ये डेटा कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट की खरीद पर दे रही है। इसके लिए सब्सक्राइबर्स को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट का खाली रैपर चाहिए। यूजर डेयरी मिल्क क्रैकल, डेयरी मिल्क रोस्ट एमोल्ड, डेयरी मिल्क फ्रूट एंड नट आदि की खरीद पर फ्री डेटा हासिल कर सकते हैं।
इस डेटा को यूजर खुद इस्तेमाल करने के साथ-साथ अन्य यूजर्स को फॉरवर्ड भी कर सकते हैं। जियो का ये ऑफर 30 सितंबर तक मान्य है। इस फ्री डेटा ऑफर के लिए आपके स्मार्टफोन में माय जियो एप होना चाहिए। माय जियो एप की होम स्क्रीन पर इस ऑफर की झलक देखने को मिली है। इस बैनर को टैप करने पर एप यूजर को उस स्क्रीन पर ले जाता है, जहां Participate Now का विकल्प मिलता है। इसके लिए आपको ये बटन बदाना होगा और रैपर पर मौजूद बारकोड को स्कैन करना होगा।
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक इस बैनर को टैप करने पर एप यूजर को उस स्क्रीन पर ले जाता है, जहां Participate Now का विकल्प मिलता है। इसके लिए आपको ये बटन बदाना होगा और रैपर पर मौजूद बारकोड को स्कैन करना होगा।
ऑफर की टर्म एंड कंडीशन के मुताबिक चॉकलेट के 5 रुपए, 10 रुपए, 20 रुपए, 40 रुपए या 100 रुपए के रैपर से ये डेटा प्राप्त किया जा सकता है। जियो के इस ऑफर में मिल रहा 1जीबी फ्री डेटा अतिरिक्त डेटा के रूप में आता है। जियो के एक्टिव यूजर्स इस डेटा को खुद के अकाउंट पर एविल कर सकते हैं या फिर अन्य यूजर को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। फ्री डेटा यूजर के माय जियो अकाउंट में 7 दिनों के अंदर क्रेडिट हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment